गंगापार, फरवरी 23 -- मलाक बलऊ, नवाबगंज स्थित रामयश स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह अत्यंत उत्साह, अनुशासन और सामाजिक संदेशों के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्थानीय लोगों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। महाविद्यालय के प्रबंधक संगम मिश्र ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई परिवार आर्थिक और सामाजिक कारणों से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान नहीं दे पाते, जिसे बदलना बहुत आवश्यक है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी विवेक मिश्र न...