नवादा, नवम्बर 27 -- कौआकोल। एक संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम नवादा के तत्वाधान में विश्व बाल दिवस सप्ताह के अवसर पर कौआकोल प्रखंड अंतर्गत बिन्दीचक आंगनबाड़ी केंद्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत संपूर्ण प्रतिरक्षित टीकाकृत कन्या शिशुओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं, बच्चियों एवं उनके परिवारों को टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि संपूर्ण टीकाकरण बच्चों को कई गंभीर बीमारियों से सुरक्षित करता है, साथ ही उनके स्वस्थ भविष्य की नींव भी तैयार करता है। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अंजलि कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को संब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.