मुरादाबाद, अप्रैल 24 -- मुरादाबाद। उच्च प्राथमिक विद्यालय भोला सिंह, यहां के बच्चे अभी भी मल्टी सेक्टोरियल कंपोजिट विद्यालय सोनकपुर के भवन में शिक्षा ले रहे हैं। शोहदों की छेड़छाड़ से तंग आकर नाम कटवाने के मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन अधिकारियों ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भोला सिंह के भवन की मरम्मत कराने की बात कही थी। साथ ही विद्यालय संचालन के लिए दावा किया था कि ये विद्यालय तीन महीने में दुरुस्त करा दिया जाएगा और बच्चे नए सत्र से अपने स्कूल के भवन में शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। तीन की जगह पांच महीने हो गए और दावे और प्रक्रिया सब फाइलों में ही कैद है। बच्चों के इस विद्यालय का मरम्मतीकरण अभी तक शुरू ही नहीं हो सका है। आठ दिसंबर, 2024 को सोनकपुर कंपोजिट विद्यालय जाते समय रास्ते में छेड़छाड़ के बाद छात्राओं के स्कूल छोड़ने की खबर पर हंगामा मच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.