रांची, दिसम्बर 31 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अबुआ सरकार लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित एवं सशक्त बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। झारखंड को स्वस्थ, सशक्त व समावेशी बनाकर आगे बढ़ाने की सोच साकार करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में सरकार ने 2022-23 से सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना शुरू की। इससे लाखों किशोरियों को करोड़ों की मदद मिली। समाज कल्याण निदेशालय, महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग से उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 2022-23 में 7,28,332 बालिकाओं को 344 करोड़ 80 लाख रुपये दिए गए। इसी प्रकार 2023-24 में 7,18,272 को 365 करोड़ 98 लाख और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 7,38,687 बालिकाओं को 368 करोड़ 71 लाख रुपये बैंक खातों में हस्तांतरित किए गए हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत स्कूल में अध्ययनरत पात्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.