दरभंगा, जनवरी 25 -- लहेरियासराय। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मान समारोह व संवाद कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी व डीएम कौशल कुमार ने किया। आईसीडीएस डीपीओ सह नोडल पदाधिकारी महिला एवं बाल विकास निगम चांदनी सिंह ने विभिन्न बातों की जानकारी दी। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि बेटियां केवल भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की भी ताकत हैं। मंत्री मदन सहनी ने कहा कि सरकार द्वारा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के लिए बनाए गए कानूनों का कठोरता से अनुपालन किया जा रहा है। पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित जांच, निगरानी एवं जनजागरूकता अभियानों के परिणामस्वरूप इस सामाजिक कुप्रथा पर प्रभावी नियंत्रण देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं के सर्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.