रांची, मई 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। आठ से नौ मई तक रांची रेलमंडल में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। मार्गदर्शन खुद डीआरएम जसमित सिंह बिंद्रा ने किया। इसको लेकर हटिया स्टेशन से एक विशेष ट्रेन जिसका नाम तहलका दिया गया था, रवाना हुई। जो रांची-नामकुम, गंगाघाट-मुरी सहित कई स्टेशनों तक गई। साथ ही 26 ट्रेनों में बेटिकट यात्रियों की जांच की। इस दौरान रेलवे अनूठा प्रयोग किया। गर्मी को देखते हुए पकड़े गए बेटिकट 1087 यात्रियों को पहले शुद्ध पानी, ओआरएस और खाद्य सामग्री खिलाई। इसके बाद बेटिकट यात्रियों से कुल छह लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान विशेष ट्रेन में रेलवे द्वारा खाद्य सामग्री व पेयजल की सुविधा लेकर चले थे। पूरे अभियान में 30 वाणिज्य विभाग के कर्मचारी, 20 आरपीएफ और जीआरपी के पांच कर्मचारी शामिल रहे। इसमें विशेष रूप से स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.