भागलपुर, फरवरी 20 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। रेलवे की तरफ से प्रतिदिन बेटिकट यात्रियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार को भी जमालपुर समेत अन्य स्टेशनों पर अभियान चलाया गया। दरअसल, रेलवे के अधिकारियों की तरफ से राजस्व संग्रह को लेकर लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। जिसका नतीजा हो रहा है कि टिकट कांउटर पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसके अलावा अन्य डिजिटल माध्यम से भी टिकटों की बिक्री में काफी इजाफा देखी जा रही है। प्रतिदिन यात्रियों से अपील की जा रही है कि वे वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...