झांसी, दिसम्बर 14 -- झांसी। झांसी रेल मंडल इन दिनों बिना टिकट लेकर यात्रा करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा के निर्देशन में बिना टिकट यात्रा की रोकथाम के लिए रविवार को मुरेना रेलवे स्टेशन तथा ट्रेनों में सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट अथवा अनियमित रूप से यात्रा करने वाले, धूम्रपान करने वाले तथा गंदगी फैलाने वाले कुल 102 यात्रियों से 73,290 रेल राजस्व वसूल किया गया। जांच के दौरान विशेष रूप से गाड़ियों के महिला कोच एवं दिव्यांग कोचों की जांच की गई तथा अनाधिकृत यात्रियों को अन्य सामान्य कोचों में शिफ्ट किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के जांच अभियान निरंतर जारी रहे...