धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता अंतरराष्ट्रीय बेटिंग एप के जरिए खाते में लाखों रुपए मंगाने के मामले में धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने धनसार थाना क्षेत्र से प्रियांशु कुमार सिंह को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। सरायढेला के एक बैंक शाखा में प्रियांशु के खाते में 65 लाख रुपए आए थे। उसके दो अन्य साथियों को मिला कर तीनों के खातों में कुल 2.23 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए थे। साइबर थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी कि उसी बैंक में दो अन्य लड़कों के नाम से भी खाते खोले गए थे। प्रियांशु कुमार सिंह के अलावा मटकुरिया के अमन कुमार सिंह के खाते में 69 लाख और गोधर के नैतिक कुमार के खाते में 89 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। इन तीनों के नाम पर शेल कंपनी भी खोली गई थी। साइबर पुलिस ने तीनों के खातों को फ्रीज करा कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.