गोरखपुर, फरवरी 13 -- गोरखपुर।वरिष्ठ संवाददाता गुलरिहा थाना क्षेत्र के चित्रकूट टोला के पास चौरहिया नाला में शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय राजाराम निवासी जंगल डुमरी नंबर एक, नारायण टोला के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि राजाराम का घर घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे स्थानीय लोगों ने नाले में उतराता हुआ शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहचान के बाद शव को मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी भिजवा दिया, जहां पोस्टमार्टम कराया जाएगा। परिजनों के अनुसार, राजाराम मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं। चर्चा है कि उनका एक बेटा इल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.