नई दिल्ली, फरवरी 20 -- टी20 वर्ल्ड कप में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में छिड़ी बहस थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्व क्रिकेटर जहां मौजूदा टीम और उसके कुछ सीनियर खिलाड़ियों की आलोचना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तानी टीम के मौजूदा खिलाड़ी शादाब खान ने भी उन पर पलटवार किया है। अब पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने शादाब को नसीहत दी है कि परफॉर्म करो। मजबूत टीमों के खिलाफ परफॉर्म करो, हम खुद खामोश हो जाएंगे। दरअसल भारत से हार के बाद शाहिद अफरीदी ने कहा था कि अगर उनके हाथ में होता तो वह बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान को टीम से बाहर कर देते। इस पर शादाब ने बिना किसी का नाम लिए पलटवार किया था कि हमने तो वर्ल्ड कप में भारत को एक बार हराया भी है, उन लोगों ने तो एक बार भी ऐसा नहीं किया है। यह भी पढ़ें- भारत से हार के बाद पाक क्रिकेट में र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.