मुरादाबाद, दिसम्बर 29 -- यूपी के मुरादाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मझोला थाना क्षेत्र में बेटा न होने पर ससुरालियों ने रविवार सुबह एक विवाहिता को जिंदा जला दिया। विवाहिता आग की लपटों के बीच मदद की गुहार लगाते हुए घर से बाहर निकल आई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक विवाहिता करीब 60 प्रतिशत तक झुलस गई। वहीं, आरोपी फरार हो गए। मायके वालों ने विवाहिता को पाकबड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव बेरनी के रहने वाले चंद्रपाल ने अपनी बेटी नीशू सक्सेना की शादी 15 साल पहले मुरादाबाद के आदर्श गली निवासी गौरव सक्सेना के साथ की थी। महिला ने चार बेटियों को जन्म दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.