कोडरमा, अप्रैल 5 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बरियारडीह स्थित बिरहोर टोला निवासी लोकन बिरहोर ने अपनी मां मंगरी बिरहोरीन के सर पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। लड़ाई के दौरान दोनों मां और बेटा शराब के नशे में था। जानकारी अनुसार सुबह उठ कर दोनों मां बेटा एक साथ रात का बचा हुआ महुवा शराब पी रहा था। इसी बीच नशे की हालत में दोनों के बीच कहा सुनी शुरू हो गई और एक दूसरे को गाली-ग्लौज करने लगे। इसी बीच लोकन बिरहोर पहले तो जमीन पर पटक कर अपने मोबाइल को तोड़ दिया और इसके बाद पास में पड़ा एक ईंट का टुकड़ा उठा कर अपनी मां के सर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मां काफी देर तक बेहोश पड़ी रही। इसकी खबर ग्रामीण अरविंद यादव को मिलने के बाद पुलिस और चिकित्सक को जानकारी दिया गया। सूचना मिलने के बाद मौके एसआई विशाल कुमार औ...