कन्नौज, जनवरी 16 -- छिबरामऊ, संवाददाता। छिबरामऊ महोत्सव समिति के आयोजन में बनवारीनगर स्थित एसबीवीएस सभागार में चल रहे युवा चेतना सप्ताह के पांचवें दिन गौ-सेवा एवं निराश्रित बेजुबान पशुओं की सेवा में लगातार कार्यरत युवाओं को मानव चेतना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्तवीर के नाम से प्रसिद्ध समाजसेवी आचार्य डॉ.रजनीश दुबे ने अंशु सक्सेना, कृष्णा पांडेय, सतनाम सिंह, दक्ष दुबे, शानू राठौर, विकास यादव, सनी, दीपांशु, गौरव, अरुण एवं धीरू को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। रजनीश दुबे ने कहा कि बेजुबानों की सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। आज के युवा जिस संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निराश्रित पशुओं की देखभाल कर रहे हैं, वह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कृष्णा पांडेय ने कहा कि बेजुबान बोल नहीं सकते, लेकिन उनका दर्द स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.