नई दिल्ली, फरवरी 17 -- Ola Electric Share Target Price: अगर आपके पास ओल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर हैं तो इसे बेचकर निकलने में ही भलाई है। ऐसा हम नहीं कह रहे, बल्कि यह राय ब्रोक्रेज फर्मों के हैं। सिटी ने ओला इलेक्ट्रिक पर अपनी रेटिंग घटाकर 'बाय' से 'सेल' कर दी है और अपने प्राइस टार्गेट में 51% की कटौती करते हुए इसे 55 रुपये से घटाकर 27 रुपये कर दिया है। कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज और एमके ग्लोबल ने सबसे कम 20 रुपये का प्राइस टार्गेट दिया है। बता दें ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयरों में मंगलवार, 17 फरवरी को शुरुआती कारोबार में 3% से अधिक की गिरावट देखी गई, जो लगातार चौथे सत्र में जारी रही। पिछले छह कारोबारी दिनों में से केवल एक दिन ही इस स्टॉक में तेजी रही है। कंपनी के शेयर अब अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर के आसपास मंडरा रहे हैं, और पिछल...