मैनपुरी, जनवरी 31 -- मैनपुरी। सोने और चांदी के भाव ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। सहालग का सीजन शुरू हो गया है। सोने और चांदी के आभूषणों को बनवाएं या न बनवाएं, आभूषणों की व्यवस्था कैसे जुटाएं। शादियों से जुड़े लोग इस उधेड़बुन में लगे हैं वहीं कारोबारियों के सामने इस बात का संकट खड़ा हा हो गया है कि वे आभूषणों का कारोबार कैसे करें। गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे के करीब चांदी ने चार लाख 35 हजार रुपये प्रतिकिलो को नए शिखर को छुआ और सोना एक लाख 93 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) के भाव पर पहुंच गया। शुक्रवार को चांदी के भाव धड़ाम से नीचे आ गिरे और सोना भी 20 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम नीचे आ गया। इन दिनों सोने और चांदी के भाव की घर-घर में गूंज है। सोने की एक अंगूठी बनवाने वालों को भी भाव का करंट लग रहा है। 10 साल पहले सात से 10 हजार रुपये मे...