नई दिल्ली, जून 25 -- शुभमन गिल के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में हार के साथ आगाज किया है। मेजबान इंग्लैंड ने लीड्स में खेले गए पहले मुकाबले में भारत को पांच विकेट से हराया। इंग्लैंड ने 371 रनों का मुश्किल टारगेट आसानी से चेज कर लिया। इंग्लैंड ने भारतीय गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन और ढीली फील्डिंग का पूरा फायदा उठाया। लीड्स में हार के बाद भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने गिल को बेचारा कप्तान करार दिया है। उन्होंने 'डेढ़ बॉलर वाला लॉजिक' दिया है। कैफ ने बुधवार को अपने यू्ट्यूब चैनल पर कहा, ''मैं शुभमन गिल की तारीफ करूंगा। उनका बहुत बड़ा इम्तिहान था। यह उनके लिए बड़ा मैच था। इंग्लैंड रन बनाने जरूरी था। सबने बोला कि इंग्लैंड में उन्हें खेलना नहीं आता लेकिन कप्तान बना दिया। हालांकि, वह बल्ले से सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.