मऊ, जून 12 -- मधुबन। तहसील क्षेत्र के फतहपुर मंडाव में बुधवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई। जब एक पिकअप पर गांव के कोटेदार 25 बोरी पात्र गृहस्थी के राशन को बेचने के लिए ले जाते समय ग्रामीणों ने पकड़ लिया। रामपुर पुलिस सहित आपूर्ति विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहरी ने जांच पड़ताल में जुटे रहे। बुधवार की दोपहर फतहपुर मंडाव के कोटेदार फैयाज के राशन वितरण स्थल के सामने एक पिकअप पर 25 बोरी सरकारी राशन लादा जा रहा था। पिकअप पर लादकर सरकारी राशन जैसे ही दुकान से कुछ ही दूरी पर पहुंचा कि ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। आनन-फानन में पिकअप को रोककर ग्रामीण ने पुलिस सहित आपूर्ति विभाग को सूचना दी। पकड़े गए राशन की वीडियो बनाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सप्लाई इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्रहरी जांच पड़ताल में जुटे रहे। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.