गढ़वा, सितम्बर 27 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकोनी गांव के अमस्था टोला निवासी रघुवीर प्रजापति के परिवार के सदस्यों ने शनिवार को क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह से उनके मोरबे स्थित आवास पर मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई और मदद की गुहार लगाई है। सिविल कोर्ट के आदेश पर 22 सितंबर को रघुवीर प्रजापति का दो मकान एक कच्चा व एक पक्का घर को स्थानीय प्रशासन ने बुलडोजर लगा ध्वस्त कर दिया था। उसके बाद 22 सदस्यीय परिवार पूर्णतः सड़क पर आ गया। विधायक ने उक्त परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया है। वहीं तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी कांडी को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर भूमिहीन परिवार को बंदोबस्ती कर जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए। उसके बाद आंबेडकर आवास योजना के तहत उन्हें आवास का लाभ भी दिलाया ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.