दुमका, दिसम्बर 5 -- मसलिया प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र सुगापहाड़ी यात्रा टोला निवासी लीला मुर्मू अपने परिवार के साथ विगत पांच माह से गांव के ही विद्यालय में आश्रय लिए हुई हैं। इस संबंध में पंचायत सचिव इंद्रदेव महतो ने बताया कि जुलाई महीने में अत्यधिक बरसात के समय में लीला मुर्मू के मिट्टी का घर ढह गया था। लीला मुर्मू का वही एक घर था। जिसमे पूरा परिवार किसी प्रकार से रह रहा था। घर ढह जाने के कारण लीला मुर्मू एवं उनकी पत्नी मोहकी हेम्ब्रम सहित तीन बच्चे बेघर हो गए है। आश्रय का ठिकाना नहीं रहने की सूचना बीडीओ अजफर हसनैन को मिलने पर वे मौके पर पहुंचकर वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए तत्काल गांव के ही विद्यालय में ठहरने का प्रबंधन कराया। साथ बीडीओ ने पंचायत सचिव को लीला मुर्मू के लिए प्रधानमंत्री आवास के लिए कागजी प्रक्रिया पूरी करने को क...