बिजनौर, दिसम्बर 8 -- नगर में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए बिजनौर नगर पालिका परिषद प्रशासन द्वारा शेल्टर होम सक्रिय किया गया है और शहर भर में बीस चिन्हित स्थानों पर सार्वजनिक अलाव की व्यवस्था की गई है, ताकि ज़रूरतमंदों और बेघर लोगों को ठंड से राहत मिल सके। पालिकाध्यक्ष इंदिरा सिंह के निर्देशानुसार और अधिशासी अधिकारी विकास कुमार की देखरेख में यह पहल शुरू की गई है। नगर पालिका द्वारा स्थापित किए गए शेल्टर होम में कुल 50 कमरों की व्यवस्था की गई है। यह सुनिश्चित किया गया है कि रुकने वाले व्यक्तियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। ईओ विकास कुमार ने बताया कि शेल्टर होम में लिंग के आधार पर पृथक व्यवस्था की गई है। इसमें 25 कमरे महिलाओं के लिए और 25 कमरे पुरुषों के लिए आरक्षित किए गए हैं। यहां रुकने वाले लोगों के लिए कंबल, बिस्तर और अन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.