अमरोहा, जनवरी 7 -- अमरोहा। भीषण सर्दी में सड़कों के किनारे खुले में सोने वाले लोगों को नगर पालिका के कर्मचारी रैन बसेरों में पहुंचाएंगे। इसके लिए पालिका ने कर्मचारियों की टीम गठित की है। ईओ डॉ.बृजेश कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में रात के समय सड़कों के किनारे खुले में सोने वाले गरीब, बेघर, बेसहारा लोगों को सुरक्षित आश्रय मुहैया कराने की शासन की मंशा मुताबिक रेलवे स्टेशन रोड पर नगर पालिका का 16 बेड का अस्थाई और मोहल्ला बदावाला में रोडवेज बस स्टैंड के पीछे 59 बेड का रैन बसेरा संचालित है। इनमें शीत लहर से बचाव के लिए बेहतर व्यवस्था के साथ अलाव का भी इंतजाम किया गया है। ऐसे लोगों को रैन बसेरों में पहुंचाने के लिए शेल्टर होम प्रभारी प्रज्ज्वल चौहान के नेतृत्व में कर्मचारियों की टीम गठित की गई है। कर्मचारी देर रात तक ऐसे लोगों को तलाश कर रैन ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.