हमारे प्रतिनिधि, मार्च 19 -- सांसद व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि दो दिनों से सोशल मीडिया पर मक्का अनुसंधान केंद्र बेगूसराय को अन्यत्र स्थानांतरित किए जाने को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही है। इस संबंध में पहले भी स्पष्ट जवाब दिया जा चुका था। बावजूद इसके कुछ लोग लिखित स्पष्टीकरण की मांग कर रहे थे। इस संबंध में 17 जनवरी 2025 को ही कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से उनकी टेलीफोनिक वार्ता हो चुकी थी। इसमें मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय में ही बनाए रखने की बात रखी गई थी। कृषि मंत्री ने इस मामले में उन्हें आश्वस्त किया था। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट रूप से आश्वासन दिया है कि इस संबंध में जो भी पत्र पूर्व में जारी किया गया था, उसे अगले सप्ताह के भीतर निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बिहार व बेगूसराय की जनता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.