बेगुसराय, फरवरी 23 -- बीहट। जीरोमाइल सहायक पुलिस ने बेगूसराय रेलवे स्टेशन से एक अपहृता को बरामद किया है। जीरोमाइल सहायक थाना पुलिस ने बताया कि 17 फरवरी को पास के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी 20 वर्षीया अविवाहित पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर अपहृता को बेगूसराय रेलवे स्टेशन से बरामद किया गया है। अपहृता को 164 के बयान के लिए न्यायालय में उपस्थित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...