बेगुसराय, फरवरी 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के 39 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को इंटरमीडिएट परीक्षा कदाचार-मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। प्रशासन की सख्त निगरानी और पुख्ता व्यवस्था के बीच दोनों पालियों की परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पहली पाली में निर्धारित 20,538 परीक्षार्थियों में से 20,372 उपस्थित हुए जबकि 166 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, दूसरी पाली में 14,361 परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा निर्धारित थी। इसमें 14,168 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 193 अनुपस्थित रहे। किसी भी परीक्षा केंद्र से कदाचार के मामले में निष्कासन की कोई सूचना नहीं मिली है। परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए सभी केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं उड़नदस्ते तैनात किए गए थे। केंद्रों पर प्रवेश से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.