संवाददाता, अप्रैल 19 -- बेगूसराय जिले के बरौनी-कटिहार रेलखंड पर धनौली फुलवरिया और लखमिनिया रेलवे स्टेशन के बीच शनिवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब तीलरथ-जमालपुर डाउन 73453 डीएमयू सवारी गाड़ी के इंजन से अचानक जोरदार धुआं निकलने लगा। यात्रियों के शोर शराबे और गुमटी नंबर 38 के गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को रोका गया। ट्रेन के रुकते ही यात्री इधर-उधर कूद कर भागने लगे। इससे वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दमकल को सूचना दी गई थी, लेकिन घटनास्थल तक जाने का रास्ता नहीं रहने के कारण दमकल घटनास्थल पर नहीं पहुंच सका। यात्रियों ने बताया कि खेत में लगे पंपसेट की मदद से कुछ हद तक धुआं पर काबू पाया गया। उसके बाद ट्रेन को किसी तरह लखमिनियां स्टेशन ले जाया गया। वहां से अधिकांश यात्री सड़क मार्ग या दूसरे साधन से अपने गंतव्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.