बेगुसराय, मार्च 11 -- बेगूसराय/सिंघौल, निज संवाददाता। बेगूसराय के नगर विधायक कुंदन कुमार ने बिहार विधानसभा में ध्यानाकर्षण के मध्याम से बेगूसराय में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की स्थापना की आवश्यकता को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। विधायक ने कहा कि बेगूसराय बिहार राज्य का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक, व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्र है। जहां विभिन्न इकाइयां रिफाइनरी, फर्टिलाइजर प्लांट, सॉफ्ट ड्रिंक कंपनियां, पेट्रो इंडस्ट्री, खाद्य उद्योग, सुधा डेयरी, हर्ल, थर्मल पॉवर प्लांट आदि बड़ी औद्योगिक इकाइयां स्थित हैं। इसके साथ ही बेगूसराय धार्मिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों से भी समृद्ध है, जहां देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। औद्योगिक नगरी होने के नाते देश के विभिन्न राज्यों के लोग आवासित हैं, साथ ही रोजगार करने वालों की संख्या भी काफी अधिक है। विधायक ने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.