पटना, मार्च 11 -- बेगूसराय में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधानसभा में मंगलवार को एक ध्यानाकर्षण के जवाब में प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। कहा कि ससंद में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए पेश बजट में बिहार में भी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट बनाने में मदद देने की बात कही गयी है। इसी क्रम में बेगूसराय के लिए भी केंद्र से आग्रह किया जाएगा कि वह इसके लिए आवश्यक पहल करे। उन्होंने यह भी कहा कि छोटे विमानों के लिए बेगूसराय में रन-वे पहले से ही बना हुआ है। सदस्य कुंदन कुमार और अन्य ने ध्यानाकर्षण के दौरान बेगूसराय में ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के निर्माण का मसला उठाया था। उन्होंने कहा कि यह एक औद्योगिक क्षेत्र है और यहां विभिन्न राज्यों के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। एयरपोर्ट निर्माण के लिए बे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.