बेगुसराय, नवम्बर 2 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शाम्हो में पुल बनेगा। बेगूसराय को प्रमंडल बनाने के साथ यहां दिनकर के नाम पर यूनविर्सिटी की स्थापना भी की जाएगी। यह बात नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के बहदरपुर प्लस टू स्कूल में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। एक साथ तीन-तीन घोषणा होते ही वहां मौजूद लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्षा होने के कारण हमलोग नहीं आ सके। इसके लिए क्षमा मांगते हैं। उन्होंने कहा कि आपलोग हाथ उठाकर जोर से आवाज दीजिए कि भाई बोगो सिंह को जीता रहे हैं। एक-एक वोट लालटेन पर दीजिए। महागठबंधन की सरकार बनी तो बेगूसराय की हर मांग पूरी होगी। एक बिहारी सब पर भारी है। दूसरा हेलीकॉप्टर आ गया है। अकेले तेजस्वी लड़ रहा है। बिहार को बिहारी चलाएगा न कि बाहरी। एक बिहारी सब पर भ...