मुंगेर, दिसम्बर 12 -- मुंगेर, एक संवाददाता। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त अवनीश कुमार सिंह ने गुरुवार को बेगूसराय जिले के राजस्व कार्यों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से समीक्षा की, जिसमें ऑनलाइन दाखिल-खारिज का निस्तारण 66.49 प्रतिशत पाया गया। मंसूरचक, बलिया और बखरी अंचलों में लंबित मामलों की अधिक संख्या पर आयुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से शो कॉज पूछा और त्वरित निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने दाखिल-खारिज प्रतिशत को 90 से अधिक करने और सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ताओं को हर माह दो अंचलों का निरीक्षण अनिवार्य रूप से करने को कहा। राजस्व न्यायालय, सरकारी भूमि और एलपीसी मामलों की समीक्षा: बैठक में ई-मापी, ऑनलाइन एलपीसी, लगान वसूली, राजस्व न्यायालय से लेकर सरकारी भूमि के म्यूटेशन की स्थिति तक सभी बिंदुओं की समीक्षा की गई। आयुक्त ने नियमित सुन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.