बेगुसराय, फरवरी 15 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। इतिहास में पहली बार बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ी को बीसीसीआई के द्वारा आयोजित होने वाले घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार टीम से खेलते हुए बिहार टीम के प्लेट ग्रुप में चैंपियन होने पर बेगूसराय के क्रिकेट खिलाड़ी को बिहार क्रिकेट संघ की ओर से पटना के एक होटल में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बिहार क्रिकेट संघ के सभी प्रतिनिधियों की मौजूदगी में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला क्रिकेट संघ के सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश ने बताया कि इसमें पृथ्वीराज जो बिहार अंडर-23 टीम के कप्तान थे। वहीं, सुधांशु कुमार टीम के सदस्य थे। इन दोनों खिलाड़ियों को बिहार क्रिकेट संघ ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव की बात है। आने वाले समय में जिला संघ क्रिकेट के क्षेत्र में नया मुका...