बिहारशरीफ, फरवरी 2 -- फोटो : मिशन हरियाली-नूरसराय में बेगूसराय की छात्राओं को दिये गये पौधे। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान राजगीर पहुंचे बेगूसराय के बिहट व रतौली स्कूल के छात्रों को नूरसराय में मिशन हरियाली की ओर से निशुल्क पौधे दिये गये। बीहट स्कूल के एचएम रंजन कुमार ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किये जा रहे काम की सराहना की। शिक्षिका अनुपमा कुमारी ने इस कार्य को एक नयी क्रांति बताया। रतौली के एचएम धनंजय कुमार ने छात्रों से इन पौधों की देखभाल करने की अपील की। छात्रों व शिक्षकों को निशुल्क 250 अमरुद के पौधे दिये गये। मौके पर राजीव रंजन भारती, सुरेश प्रसाद, नवीन कुमार, विनय प्रकाश, सुधीर पांडेय, प्रमोद कुमार, पी सिंह, बिट्टू पांडेय, विक्की कुमार, हिमांशु कुमार, रवि शंकर कुमार, संजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी ह...