बेगुसराय, फरवरी 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत राज्य की 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दस-दस हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गई। इसमें बेगूसराय जिले की 45 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इस योजना के अंतर्गत अब तक राज्य की 1 करोड़ 81 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है। इनमें बेगूसराय की 4 लाख 69 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ पटना में सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ ही बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी एवं श्रवण कुमार भी कार्यक्रम में मौजूद थे। जिला मुख्यालय में मुख्य कार्यक्रम कारगिल विजय सभागार मे...