बेगुसराय, अक्टूबर 3 -- बेगूसराय। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत शुक्रवार को 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से दस-दस हजार की राशि भेजी गई। इसमें बेगूसराय की एक लाख 15 हजार से अधिक महिलाएं शामिल हैं। इस योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाओं को इसका लाभ दिया जा चुका है। इसमें तीन लाख 15 हजार से अधिक महिलाएं बेगूसराय की शामिल हैं। इस योजना के प्रथम चरण में 26 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 75 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार की राशि भेजी गयी थी। इसमें बेगूसराय की 2 लाख से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिला था। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल थे। मौके पर बिहार सरकार के मंत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.