बेगुसराय, दिसम्बर 30 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बेगूसराय की बेटी रोशनी कुमारी ने अपने उत्कृष्ट नेतृत्व से बिहार का नाम एक बार फिर रोशन किया। फेडरेशन कप सीनियर महिला नेशनल गोल शॉट बॉल चैंपियनशिप का आयोजन तिरुचिरापल्ली तमिलनाडु में 26 से 29 दिसंबर तक किया गया था। इसमें बिहार की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता बनकर राज्य को सिल्वर मेडल दिलाया। बिहार महिला टीम की कप्तान रोशनी कुमारी के कुशल नेतृत्व में टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और फाइनल तक का सफर तय किया। फाइनल मुकाबले में बिहार का सामना होस्ट टीम तमिलनाडु से हुआ। वहां बिहार की टीम बेहद करीबी मुकाबले में 22-20 के अंतर से पराजित हुई। मात्र 2 अंकों के अंतर से हार के बावजूद बिहार की टीम का जुझारूपन और खेल भावना प्रशंसनीय रही। बिहार टीम की ओर से कप्तान रोशनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.