बेगुसराय, फरवरी 22 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे (हेमन ट्रॉफी) के तीसरे दिन रविवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में बेगूसराय बनाम समस्तीपुर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें बेगूसराय ने समस्तीपुर को नौ विकेट से हराया। बेगूसराय टीम के कप्तान दानिश आलम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी समस्तीपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 22 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर 134 रनों पर ही सिमट गई। समस्तीपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गिरधर ने 48 व राहुल ने 28 रन बनाए। वहीं, बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी करते हुए सुधांशु ने पांच और सुमित ने चार विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी बेगूसराय की टीम ने लक्ष्य को एक विकेट खोकर 20 ओवर में आसानी से लक्ष्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.