मुंगेर, दिसम्बर 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। रेल थाना जमालपुर पुलिस के हत्थे एक बार फिर से एक बेगूसराय के शराब तस्कर चढ़ गया है। पुलिस ने तस्कर के पास से करीब 9 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार तस्कर बेगूसराय जिले के बछवारा थाना क्षेत्र के मराजी टोला निवासी शंभू चौधरी का पुत्र सुधांशु कुमार उर्फ सौरव कुमार है। इस बावत एसएचओ स्वराज कुमार ने बताया कि स्टेशन पर रेल पुलिस विशेष गश्ती अभियान चला रखी थी। इसी दौरान जमालपुर स्टेशन के अमृत भारत स्कीम के तहत निर्माण किए गए दो मंजिला कॉमर्शियल इमारत के नजदीक संदिग्ध अवस्था में एक युवक मिला। पुलिस ने जब पूछताछ करने की कोशिश की तो भागने का असफल प्रयास किया। पुलिस ने तलाशी ली तो उनके बैग से करीब 9 बोतल विदेशी शराब यानि कुल 6.250 लीटर शराब बरामदगी की गयी। उन्होंने कहा कि क्रिसमस और नववर्ष को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.