नई दिल्ली, मार्च 4 -- बेगूसराय के खोदावंदपुर की बाल विकास परियोजना अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविका एवं सहायिकाओं की उपस्थिति आंगन एप पर ससमय अपलोड नहीं करने के मामले में वरीय अधिकारियों द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण का समुचित जवाब नहीं देने के आरोप में खोदावंदपुर की सीडीपीओ व छौड़ाही प्रखण्ड की प्रभारी सीडीपीओ डॉ. दर्शना कुमारी पर यह कार्रवाई की गई है। सीडीपीओ पर जनवरी 2024 से जून 2024 तक सेविकाओं व सहायिकाओं की उपस्थिति विवरणी आंगन एप पर अपलोड करने में लापरवाही बरतने का आरोप है। वरीय अधिकारी द्वारा निलंबन से सम्बंधित निर्गत पत्र में बताया गया है कि सीडीपीओ की लापरवाही का मुद्दा स्थानीय विधायक राजबंसी महतो द्वारा विधान सभा में 27 फरवरी 2024 को उठाया गया था। विधायक द्वारा उठाए गए इस मुद्दे की जानकारी जिला कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.