प्रमुख संवाददाता, अक्टूबर 1 -- समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मंगलवार शाम को महाराजगंज जेल से रिहा होने के बाद परिवार के साथ देर रात तीन बजे जाजमऊ स्थित अपने घर पहुंचे। इरफान सोलंकी खुद कार चलाकर और आगे की सीट पर पत्नी और विधायक नसीम सोलंकी को लेकर कानपुर आए। उनसे मिलकर मुबारकबाद देने वालों की देर रात तक उनके घर में जमघट रही। इरफान सोलंकी ने कोर्ट से जमानत मिलने पर हुई अपनी रिहाई के बाद पहली प्रतिक्रिया में कहा कि अल्लाहताला का शुक्र है कि वह 34 महीने बाद रिहा हुए हैं। सीसामऊ और कानपुर की अवाम का बेहद आभार है कि संकट की घड़ी में उन्होंने सोलंकी परिवार का साथ दिया और मेरी बेगम नसीम सोलंकी को विधायक बनाया। इरफान सोलंकी ने कहा कि हमने और हमारे परिवार ने संघर्ष किया और अल्लाहताला के घर में देर है अंधेर नहीं। अल्लाहताला सब्र करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.