मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ। कार्यालय संवाददाता बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर तैनात कर्मचारी पर उसी के साथ काम करने वाले सहकर्मी ने चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में कर्मचारी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। घायल कर्मचारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यू सैनिक कालोनी कंकरखेड़ा निवासी अभिषेक चौधरी की इन दिनों बेगमपुल मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी चल रही है। 7 मार्च को भी वह ड्यूटी पर रहा। तभी वहां सूर्या चौधरी नाम का एक अन्य कर्मचारी आ गया। बताया जाता है कि जिस जगह अभिषेक की ड्यूटी थी, उस जगह पहले सूर्या ड्यूटी कर रहा था। उसको अफसरों ने हटा दिया लेकिन वह फिर भी ड्यूटी करने वहां आ गया। उसने अभिषेक को धमकाया तो अभिषेक ने विरोध कर दिया। इसी दौरान दोनों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि सूर्या ने चाकू निकालकर अभिषेक पर एक के बाद एक कई वार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.