मेरठ, दिसम्बर 17 -- हाई कोर्ट बेंच की मांग को लेकर महिला अधिवक्ताएं भी सड़क पर उतर आई। उर्वशी चौधरी एडवोकेट एवं मीनल गौतम एडवोकेट के नेतृत्व में महिला अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन कर हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। बेगमपुल चौराहे पर कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजला भी पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, संयुक्त व्यापार संघ के महामंत्री संजय जैन, मंत्री लल्लू मक्कड़, मनीष शर्मा, अमित बंसल, पश्चिमी यूपी संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशु शर्मा, शहर विधानसभा प्रभारी मंसूर उल इस्लाम, सरदार मंजीत कोछर, बाबूलाल व्यापार संघ के महामंत्री सरदार राजवीर सिंह, अपार मेहरा, मेरठ व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सरदार जीतू सिंह नागपाल, समेत तमाम व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी बेगम पुल पहुंचे और हाईकोर्ट ब...