मेरठ, दिसम्बर 1 -- शहर के विभिन्न इलाकों में रविवार को भी फाल्ट तो कहीं मरम्मत कार्यों के चलते लोगों ने बिजली के साथ पानी संकट भी झेला। जली कोठी इलाके में तार टूटने से घटों आपूर्ति गुल रही। इसके अलावा सदर, बेगमपुल, न्यू मोहनपुरी, लेडीज पार्क उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में दिन में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से व्यापार पर भी असर पड़ा। सदर और बेगमपुल बाजारों के व्यापारियों ने मरम्मत के नाम पर गुल रही बत्ती को लेकर आक्रोश जताया। व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि जली कोठी इलाके में रविवार आधी रात बाद तीन बजे से चार बजे के बीच बिजली तार टूट गया था। इसके चलते जली कोठी इलाके की बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। इस बीच लोगों को पानी की आपूर्ति भी नहीं हुई। बिजली-पानी संकट से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि रात से बाधित बिजली आपूर्ति सुब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.