गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। गांव बेगमपुर खटोला में सोमवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवती द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद से परिवार में शोक की लहर है। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। मृतका की पहचान 18 वर्षीय रोली के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जिला हरदोई की रहने वाली थी। रोली वर्तमान में अपने परिवार के साथ बेगमपुर खटोला में स्थित एक मकान में किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे युवती ने अज्ञात कारणों के चलते कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.