मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के थानों से रात्रि गश्त पर निकलने वाली पुलिस टीम की तीन स्तरों पर निगरानी की जाएगी। सिटी एसपी ने अपने कार्यालय में शहरी थानेदरों के साथ मासिक अपराध समीक्षा बैठक में क्राइम कंट्रोल को लेकर यह रणनीति तैयार की। सभी थानेदारों ने अपने-अपने थाना क्षेत्र के पांच स्टेटिक प्वाइंट के बारे में जानकारी दी है, जहां 30 से 45 मिनट तक गश्ती और वाहन चेकिंग होगी। मॉनिटरिंग के लिए पहले थाना स्तर पर थानेदार स्वयं गश्ती दल की लोकेशन और मूवमेंट ट्रैक करेंगे। द्वितीय स्तर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गश्ती की जांच करेंगे। तीसरे स्तर पर सिटी एसपी स्वयं गश्ती की जांच करेंगे। साथ ही जिला कंट्रोल रूम से जीपीएस के माध्यम से टीम की सक्रियता की निगरानी की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले गश्ती दल के अधिकारियों पर स...