अमरोहा, जनवरी 22 -- अमरोहा, संवाददाता। छत के सहारे ब्लॉक कर्मी के घर में घुसे चोरों ने 70 हजार रुपये की नकदी समेत करीब छह से सात लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। वहीं, परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट करने का शोर मचने पर पुलिस में हड़कंप मच गया। हालांकि शुरुआती जांच में संदिग्ध निकली घटना पूछताछ में ही दम तोड़ गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। वहीं, एसपी के निर्देश पर एसओजी, सर्विलांस व फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच घटनास्थल का गहनता से मुआयना किया। घटना अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के गांव मोढी जट की है। यहां पर इब्बन अली का परिवार रहता है। वह अमरोहा ब्लाक में चतुर्थ श्रेणी कर्मी हैं। उनके घर के पास ही छोटे भाई अलीशेर का मकान भी बना है। दोनों मकानों की छत आपस में मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.