हापुड़, मार्च 20 -- कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अशोक नगर घेरों में मंगलवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने मंदिर की चोटी पर लगे पीतल के कलश और त्रिशूल को चोरी कर लिया। वहीं चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुजारी ने अज्ञात चोरों ने खिलाफ तहरीर दी हैं। बाबा मोहनराम मंदिर के पुजारी मुकेश भगत ने बताया कि मंगलवार की रात को मंदिर बंद करके अपने घर चले गए। बुधवार की सुबह मंदिर में आकर देखा तो कमरे में लगा ताला टूटा हुआ मिला। जिसके बाद उन्हें चोरी की जानकारी हुई। अज्ञात चोर मंदिर के मुख्य दरवाजे से घुसकर अंदर दाखिल हो गए। उन्होंने बताया कि चोरों ने बांस लगाकर मंदिर की चोटी पर लगे पीतल के कलश और त्रिशूल को चोरी किया गया हैं। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.