शाहजहांपुर, फरवरी 24 -- शाहजहांपुर,संवाददाता। भावलखेड़ा ब्लाक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बादशाह नगर में 'ज्ञानोदय कार्यक्रम' का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार किए गए आकर्षक एवं उपयोगी मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई, जिसने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा विनय कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार माथुर ने ज्ञानोदय कार्यक्रम की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेकार सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाना न केवल बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देता है, बल्कि उन्हें संसाधनों के सदुपयोग की प्रेरणा भी देता है। इस अवसर पर दिनेश गंगवार, सर्वेश कुमार, सर्वेश नरव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.