शाहजहांपुर, फरवरी 25 -- भावलखेड़ा ब्लॉक के पीएमश्री प्राथमिक विद्यालय बादशाह नगर में ज्ञानोदय कार्यक्रम के तहत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से तैयार आकर्षक और उपयोगी मॉडल प्रस्तुत किए, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने देखा। कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी भावलखेड़ा विनय कुमार मिश्रा ने सरस्वती चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाध्यापक अजय कुमार माथुर ने कहा कि बेकार सामग्री से उपयोगी वस्तुएं बनाना बच्चों में रचनात्मकता और संसाधनों के सदुपयोग की भावना विकसित करता है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षिक और पर्यावरण संबंधी मॉडल प्रस्तुत किए। दिनेश गंगवार, सर्वेश कुमार, सर्वेश नरवाल, रश्मि रानी सहित ग्राम के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने बच्चों में आत्मविश्वास और नवाचार की भ...