श्रावस्ती, दिसम्बर 31 -- जमुनहा। सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी राजेश यादव (22) पुत्र साहू यादव मंगलवार शाम को बाइक से किसी काम से नासिरगंज बाजार गया था। जहां से वह देर रात घर लौट रहा था। इस दौरान इमलिया गांव के पास पहुंचते ही अचानक साइकिल सवार सामने आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में बाइक बेकाबू होकर सड़ किनारे खांई में चली गई। हादसे में राजेश घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...