बांका, जनवरी 4 -- शंभूगंज ( बांका ) एक संवाददाता शंभूगंज - बांका मुख्य पथ पर रुदपैय पेट्रोल पंप के समीप रफ्तार की कहर में शनिवार की सुबह सड़क दुघर्टना हुई। जिसमें एक बेकाबू हाइवा चालक ने खड़ी एंबुलेंस में ठोकर मार दिया। जिससे जीवनरक्षक एंबुलेंस पर सवार मरीज सहित दो लोग जख्मी हो गए। जख्मी में वारसावाद के प्रिंस कुमार एवं गोसाईं दासपुर गांव के शिवनंदन यादव शामिल हैं। जख्मी शिवनंदन ने बताया कि प्रिंस कुमार का इलाज पटना में चल रहा था। जहां अस्पताल से छुट्टी होने के बाद प्रिंस को एंबुलेंस से लेकर वापस घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर पीने क पानी खरीद रहे थे। इस दौरान पिछे से आ रही बेकाबू हाइवा चालक ने एंबुलेंस में ठोकर मार दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस और हाइवा को जब्त कर थाना लाया है। जांच में पुलिस ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.